Doordrishti News Logo

मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश

जोधपुर,मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश।जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार 26 अप्रेल को जोधपुर,जोधपुर ग्रामीण व फलोदी जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों, निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठान, दुकानदारों एवं औद्योगिक उपक्रमों या कारोबार में कार्यरत कामगारों के लिये मतदान दिवस 26 अप्रेल को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें – हेरिटेज अवेयरनेस प्रोग्राम फॉर चिल्ड्रन आयोजित

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार ऐसे कार्मिक जो राज्य के अन्य जिलों के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता हैं,परन्तु जोधपुर,जोधपुर ग्रामीण व फलोदी जिले में रहते हैं उन्हें भी मताधिकार का उपयोग करने के लिये मतदान दिवस पर 26 अप्रेल को सवैतनिक अवकाश देय होगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews