Doordrishti News Logo

घर से निकले लापता युवक का शव निर्माणाधीन भवन में मिला

जोधपुर,घर से निकले लापता युवक का शव निर्माणाधीन भवन में मिला। लक्ष्मण नगर नांदड़ी से अपने घर से निकले लापता युवक का शव रविवार को साजन लीला विहार नांदड़ी में एक निर्माणाधीन भवन में मिला। युवक के पिता की तरफ से मामले को लेकर मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – रावजी की गेर की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक

लक्ष्मण नगर नांदड़ी निवासी जेठूसिंह पुत्र धनसिंह की तरफ से बनाड़ थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई कि उसका 30 वर्षीय पुत्र राजूसिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर वह शनिवार को घर से निकल गया। उसकी काफी तलाश की गई मगर वह नहीं मिला। रविवार को सूचना मिली कि साजन लीला विहार में एक निर्माणाधीन भवन में युवक को शव पड़ा है। इस पर उसकी पहचान राजूसिंह के रूप में की गई। बनाड़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: