Doordrishti News Logo

एम्स से लौट रहे युवकों को एसयूवी ने लिया चपेट में,एक की मौत

जोधपुर,एम्स से लौट रहे युवकों को एसयूवी ने लिया चपेट में,एक की मौत। शहर के मंडोर स्थित आरएसी गेट के सामने रात को बाइक सवार दो युवकों को एक स्कार्पियो के चालक ने साइड में चलते के टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी मथुरादास माथुर अस्पताल में जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है। इस बारे में मंडोर थाने में अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई कर शव को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – बंद पड़े ट्रक वर्कशॉप से 80 किलो लोहा व मशीनरी आइटम चोरी

मंडोर पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के पांचला सिद्धा सोउवों की ढाणी खिंवसर निवासी जय नारायण पुत्र बींजाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भतीजा प्रमोद पुत्र शिभूराम और परिचित कुड़छी नागौर निवासी मुकेश जाट बाइक से एम्स अस्पताल गए थे। 7 फरवरी की रात को एम्स अस्पताल से घर की तरफ लौट रहे थे। तब मंडोर स्थित आरएसी गेट के सामने पहुंचने पर साइड में चल रहे थे। तब एक स्कार्पियो का चालक तेजी से आते हुए टक्कर मार दी। हादसे में उसकी भतीजे प्रमोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मुकेश जाट गंभीर से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंडोर पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया और शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026