Doordrishti News Logo

पत्नी को एमडीएम जनाना विंग में भर्ती कराया,रात को चोर दो मोबाइल ले गए

जोधपुर,पत्नी को एमडीएम जनाना विंग में भर्ती कराया,रात को चोर दो मोबाइल ले गए। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में मरीज और उनके परिजनों का सामान चोरी की वारदातें नहीं रुक रही हैं। कई बार घटनाएं सामने आ चुकी है। 7-8 फरवरी की रात में जनाना विंग के बाहर आराम कर रहे एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदार के दो मोबाइल कोई चोरी कर ले गया। पीडि़त ने इस बारे में शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी है। फिलहाल मोबाइल चोर का पता नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें – आमजन और सरकार के बीच सेतु का कार्य करे प्रशासन-मुख्यमंत्री

लूणी तहसील के चोटियों का बास फींच निवासी विष्णु प्रकाश पुत्र हर लाल विश्रोई की तरफ से केस दर्ज करवाया। इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए जनाना विंग एमडीएम अस्पताल आया था। 7 फरवरी की रात को उसकी पत्नी को भर्ती करवाया गया। तब उसके साथ में एक रिश्तेदार भी था। यह लोग रात में जनाना विंग की गैलरी में सो गए थे। 7-8 फरवरी की रात को चोर वहां आया और दोनों के मोबाइल चोरी कर ले गया। जाग होने पर मोबाइल नहीं मिले। इस पर पुलिस चौकी में सूचना दी गई,बाद मेें शास्त्रीनगर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया। पुलिस अब मोबाइल चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026