Doordrishti News Logo

लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

  • पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024
  • अलगअलग आयुवर्ग में निव्या और गर्विता ने मारी बाजी

जोधपुर,लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित हो रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2024 में शनिवार को महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग में लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सभी प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
उत्सव सह संयोजक मीनू दुगड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ.अमृता दुहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
उत्सव समन्वयक मोना हरवानी ने बताया कि लोक नृत्य प्रतियोगिता में दो अलग-अलग ग्रुप में आयोजित हुई,जिनमे 8 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में दिव्या में बाजी मारी एवं प्रथम स्थान हासिल किया। राधिका बोराणा दूसरे और अंबिका सोनी तीसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें – होम दिलाने के नाम पर फाईनेंस कर्मियों पर रुपए ऐंठने का आरोप

प्रतियोगिता संयोजक पुष्पा जांगिड़ ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग मे गर्वित सांखला विजेता रही। संतोष चौधरी ने दूसरा एवं अनु में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में गरिमा तिवारी,चेतना सोनी और स्नेहा जैन कन्वीनर की भूमिका निभाई और स्वाति,डॉली सिंह और बी सुनीता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ.अमृता दुहन ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष पुरोहित ने किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026