Doordrishti News Logo

जैन साधु साध्वियों को सुरक्षा एवं भूमि आवंटन को लेकर जिला कलेक्टरों को पत्र भेजा

पत्र अल्पसंख्यक मामलात विभाग की तरफ से भेजा गया

जोधपुर,जैन साधु साध्वियों को सुरक्षा एवं भूमि आवंटन को लेकर जिला कलेक्टरों को पत्र भेजा। देश भर में जैन साधु साध्वियों को विहार के समय दुर्घटनाओं और हादसों में कई बार जान का जोखिम बना रहता है। सुरक्षा एवं भूमि आवंटन को लेकर राज्य सरकार से मांग रखी गई थी। इस कड़ी मेें प्रदेश के भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र के हवाले से अब उन्हें सुरक्षा एवं भूमि आवंटन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।
अल्पसंख्यक मामलात विभाग प्रदेश सरकार के निदेशक जमील अहमद कुरैशी की तरफ से जिला कलेक्टरों को इस बारे में पत्र प्रेषित कर अल्पसंख्यक जैन समुदाय के साधु साध्वियों के संदर्भ में सुरक्षा एवं भूमि आवंटन के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें – डामर रोलर से तीन सौ लीटर डीजल और 40 लीटर तेल चोरी

जिला कलेक्टरों को जैन साधु साध्वियों के रूट,चातुर्मास के समय प्रवचन एवं विहार करने वाले स्थानों का विवरण के साथ यदि उन्हें स्थान की अनुपलब्धता हो तो भूमि आवंटन की जानकारी भीे भेजने को कहा गया है। निदेशक कुरैशी के अनुसार राज्य सरकार के संकल्प पत्र में अल्प संख्यक कल्याण बिदुंओं में जैन समुदाय के साधु संतों एवं साध्वियों को चातुर्मास के लिए भूमि आवंटन एवं उन्हेें पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का जिक्र हो रखा है। ऐसे में अब अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने जिला कलेक्टरों को पत्र भेज कर उक्त बातों को लेकर निर्देश जारी किए है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डंपर और पिकअप की चपेट में आने से दो बाइक चालकों की मौत

March 1, 2026

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026