Doordrishti News Logo

बिना नंबरी कार की तलाशी में मिला 97.7 किलो अवैध डोडा पोस्त

  • दो गिरफ्तार
  • पांच प्लास्टिक कट्टों में भरा था डोडा पोस्त

जोधपुर,बिना नंबरी कार की तलाशी में मिला 97.7 किलो अवैध डोडा पोस्त।जिले की ग्रामीण पुलिस ने बिना नंबरी कार को रुकवा कर तलाशी ली। कार में अवैध रूप से लादा गया 97.7 किलो डोडा पोस्त मिला। इस पर पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे अब अवैध डोडा पोस्त के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कहां सप्लाई करना और किसके पास भेजना था इस बारे में पुलिस की पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें – बड़ा रामद्वारा बरसी उत्सव में सत्संग शुरू

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बिना नंबरी एक स्वीफ्ट कार को खेड़ापा थाना पुलिस ने नाकाबंदी में रुकवाया। कार की तलाशी में 97 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर कार में सवार मंछाराम पुत्र रूपाराम विश्नोई निवासी कुडछी खींवसर नागौर व अशोक पुत्र हरीराम विश्नोई निवासी मोटानिया नगर मतौड़ा फलौदी को गिरफ्तार कर लिया गया। स्वीफ्ट कार में 5 प्लास्टिक के कट्टों में यह अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था। कार्रवाई में खेड़ापा थानाधिकारी एसआई ओम प्रकाश,कांस्टेबल रामकिशोर ताड़ा, रामूराम शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026