Doordrishti News Logo

परिजन कर रहे मुआवजें की मांग, एमजीएच पर धरना

  • दंडित बंदी की मौत का मामला
  • तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया था भर्ती

जोधपुर,परिजन कर रहे मुआवजें की मांग,एमजीएच पर धरना। फौजदारी केस में सजायाप्ता एक बंदी की अचानक तबीयत बिगडऩे पर एमजी एच में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में रातानाडा थाने में जेल प्रशासन की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। मामले को लेकर मृतक के परिजन और समाज के लोग मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। इनका महात्मा गांधी अस्पताल में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शव का दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सका। परिजन ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें – खुद को समाज कल्याण मंत्री बताकर नौकरी का झांसा देकर जोधपुर के युवक से पांच लाख रुपए ऐंठे

पुलिस ने बताया कि सिरोही जिले के रामपुरा पालड़ी निवासी 29 साल के प्रकाश पुत्र मूलाराम गवारिया पर फौजदारी सहित अन्य प्रकरण दर्ज हो रखे थे। जिस पर एक प्रकरण में उसे एक साल के साधारण कारावास की सजा हो गई थी। यह प्रकरण 2015 का था। जिसमें उसे 22 सितंबर 23 को एक साल का साधारण कारावास की सजा हुई थी। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में मारपीट एवं लज्जा भंग का भी केस हो रखा है जो न्यायालय में विचाराधीन है। जब कि एक अन्य प्रकरण में उसकी जमानत जब्त हो रखी थी। उसे सिरोही कारागाह से उपाधीक्षक के पत्र क्रमांक पर सजा भुगताने के लिए 22 अक्टूबर 23 को जोधपुर जेल में भिजवाया गया। जहां पर 12-13 दिसम्बर को उसकी तबीयत बिगडऩे पर जेल डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया था। इलाज चल रहा था। मगर 23 दिसंबर को फिर से तबीयत बिगडऩे पर एमजीएच में रैफर कर दिया गया लेकिन उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। रातानाडा पुलिस ने केंद्रीय कारागाह अधीक्षक की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है। जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026