Doordrishti News Logo

निःशुल्क होम्योपैथी शिविर में 69 रोगी लाभान्वित

आयुर्वेद विवि.का पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र (ग्रामीण)जोधपुर में लगा शिविर

जोधपुर,कुलपति प्रो.वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा से डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर की संघटक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, जोधपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र (ग्रामीण),जोधपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 69 रोगियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई एवं होम्योपैथिक औषधियां देकर उन्हें लाभान्वित किया गया।

यह भी पढ़ें – अध्यापक को गोगामेड़ी जैसा अंजाम भुगतने की धमकी,5.50 लाख की मांग

शिविर में शीत ऋतु में होने वाली बीमारियाँ जैसे त्वचा की रूक्क्षता, एलर्जी,नजला,जुखाम,मधुमेह,उच्च रक्तचाप,दमा,निमोनिया,जोड़ों के विकार,बवासीर,गुर्द की पथरी, अपच्यता,महिलाओं में अनियमित मासिक चक्र,मोटापा,थॉयरोइड सम्बन्धी रोग,बच्चों के रोग जैसे उल्टी, दस्त एवं बुखार इत्यादि से ग्रसित मरीजो को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में उपस्थित पुलिस कर्मचारी (महिला-पुरूष) को संबोधित करते हुए डॉ.प्रदीप कुमार झा द्वारा जीवनशैली में बदलाव, सुपाच्य आहार एवं व्यायाम द्वारा सामान्य जीवनशैली सम्बन्धित रोगों का रोकथाम एवं होम्योपैथिक औषधियों द्वारा इनके निदान की जानकारी दी। डॉ.यशस्वी शाकद्विपीय ने शीत ऋतु अनुसार स्वास्थ्य-स्वच्छता एवं इस मौसम की आम बीमारियों के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र (ग्रामीण) के प्रभारी धर्मेन्द्र एवं प्रशिक्षण केन्द्र के स्टॉफ का सहयोग रहा। नर्सिंग कर्मचारी अनुराधा त्रिपाठी एवं सहायक संतोष ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026