Doordrishti News Logo

अन्य की पहचान, सरगर्मी से तलाश जारी

जोधपुर, शहर के लूणी थाना इलाके में गत दिनों पुलिस पर फायरिंग हुई थी, जिसमें एक पुलिस कर्मी के पैर में गोली लग गई थी। मामले में रविवार को पुलिस ने फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
लूणी थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि 27 व 28 फरवरी की रात को पुलिस की टीम नाकाबंदी कर रही थी। तभी एक कार आई, जिसमें तस्करों को रोकने का इशारा किया, लेकिन वे रूके नहीं और गाड़ी दौड़ा कर भागने लगे। तब पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया, तो तस्करों में से एक ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर डाली। जिसमें कांस्टेबल रामनिवास के पैर पर गोली लग गई, अन्य जवान उन्हें संभालने में लगे, तब तक तस्कर मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए ये पाया कि मनीष पुत्र हड़मान राम विश्नोई व रमेश पुत्र पोकरराम अवैध डोडा पोस्त के काम में लिप्त हैं, जो चित्तौडग़ढ़ के कपासन व सादड़ी की तरफ से डोडा पोस्त कार से लेकर आते हैं और स्थानीय तस्करों को सप्लाई कर देते हैं। मनीष व रमेश  के लिए डोडा पोस्त लाने का काम फींच निवासी सुनील पुत्र घेवराराम, अमरा राम विश्नोई पुत्र देवाराम व सुभाष पुत्र राजूराम विश्नोई  करते हैं। 27 फरवरी को भी अमराराम व सुनील चित्तौड़ से डोडा पोस्त लेकर कार में जोधपुर की तरफ चले थे। एक अन्य गाड़ी में एस्कॉर्ट सुभाष व रमेश कर रहे थे। रात करीबन 2.40 बजे खेजड़ली पर पुलिस नाकाबंदी कर रही थी, तो एक गाड़ी तो निकल गई, लेकिन दूसरी गाड़ी का पुलिस ने पीछा किया। तो उसमें सवार तस्कर सुनील ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी व मुखबिर तंत्र के आधार पर सभी की पहचान की। जिस पर मनीष पुत्र हड़मानराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील सोजत रोड पाली पुलिस पर भी फायरिंग व अवैध डोडा पोस्त के मामले में फरार चल रहा है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026