Doordrishti News Logo

जमीन पर बाड़ बनाने की बात पर विवाद,हत्या का प्रयास

  • सिर पर लगी गंभीर चोट
  • घायल अस्पताल में भर्ती

जोधपुर,जमीन पर बाड़ बनाने की बात पर विवाद,हत्या का प्रयास।शहर के निकट राजीव गांधी नगर स्थित केरू क्षेत्र में एक प्लॉट पर बाड़ लगाने एवं पत्थर डाले जाने की बात को लेकर दो परिवार के लोग भिड़ गए। मारपीट और धारदार हथियार के हमले में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामलें में क्रॉस केस दर्ज कर जांच आरंभ की है। एक परिवार की तरफ से हत्या प्रयास की रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – राज्य स्तरीय जूनियर स्टेयर्स वॉलीबॉल चैम्पियनशिप सम्पन्न

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि देवसियों की ढाणी केरू निवासी सुखी देवी पत्नी हरिराम देवासी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि शनिवार की दोपहर में पड़ौस में रहने वाले पेमाराम पुत्र पदमाराम ने उसके खेत में पत्थर डालने शुरू कर दिए। उसे टोकने पर वह झगड़ा करने के साथ मारपीट की, फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके पति छेाटूराम के  सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरे परिवार पेमाराम पुत्र पदमाराम ने रिपोर्ट दी कि खेत में बाड़ बनाने की बात पर हरिराम आदि ने झगड़ा करने के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस ने बताया कि सुखीदेवी की तरफ से हत्या प्रयास में रिपोर्ट दी गई है, जबकि पेमाराम की तरफ से भी मारपीट करने का क्रॉस में केस दर्ज करवाया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026