Doordrishti News Logo

योगी आदित्यनाथ का जोधपुर संभाग में 18 को कई कार्यक्रम

  • संभाग की आहौर,सांचौर,शिव, सिवाणा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे
  • जोधपुर में शाम 6 बजे रोड शो करेंगे

जोधपुर,योगी आदित्यनाथ का जोधपुर संभाग में 18 को कई कार्यक्रम।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों का प्रदेश भर में प्रवास कार्यक्रम आरंभ हो गया है। भाजपा के 40 स्टार प्रचारक प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कहीं विजय संकल्प सभाएं तो कहीं रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 18 नवम्बर को जोधपुर संभाग की विभिन्न विधानसभाओं में जनसभाएं करेंगे। अंत मे शाम 6 बजे जोधपुर पहुंचेंगे और रोड शो में भाग लेंगे।शाम 7:30 बजे वे जोधपुर से रवाना हो जाएंगे।

इसे भी पढ़िए-पूर्व विधायक कैलाश भंसाली का निधन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा ने बताया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री जोधपुर संभाग के प्रवास कार्यक्रम के तहत 18 नवम्बर को प्रातः 10ः00 बजे चार्टर प्लेन से आबू रोड हवाई पट्टी उतरेंगे। इसके बाद हेलिकोप्टर से प्रातः10ः15 पर आहौर (जिला जालौर) पहुचेंगे और वहां पहली विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12ः00 बजे सांचौर (जिला जालौर) पहुचेंगे और सांचौर विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में विजय संकल्प सभा करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 2ः00 बजे बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3ः30 पर बालोतरा जिले के सिवाणा विधान सभा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।शाम 6 बजे योगी आदित्यनाथ जोदपुर पहुंच कर रोड शो में भाग लेंगे। योगी के इस एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, भाजपा प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, भाजपा प्रत्याशी,जिला अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता साथ रहेंगे।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026