Doordrishti News Logo

नागौरी गेट से लापता मन्दबुद्धि बालक,पुलिस ने दो घंटे में ढूंढा

उम्मेद अस्पताल के पास घूम रहा था

जोधपुर,नागौरी गेट से लापता मन्दबुद्धि बालक,पुलिस ने दो घंटे में ढूंढा। शहर के नागौरी गेट इलाके से 12 साल का एक मंदबुद्धि बालक आज लापता हो गया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने दो घंटे में ढूंढ लिया। खांडाफलसा पुलिस ने इस बालक को ढूंढा। थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि शाम को ड्यूटी ऑफिसर गोविंदराम को सूचना मिली कि उम्मेद अस्पताल के आगे एक मंदबुद्धि बालक इधर उधर घूम रहा है।

यह भी पढ़ें – ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

इस पर निर्देशानुसार हैड कांस्टेबल रमेश कुमार,कांस्टेबल राजाराम, सीयाराम आदि वहां पहुंचे। बालक ने अपनी पहचान समीर होना बताया। जो कासली सीकर का बता रहा था मगर अपने माता पिता सही नाम पता नहीं बता पा रहा था। ननिहाल जोधपुर मे रहना बता रहा था व उसके पास कोई आईडी नहीं थी। बाद में बालक को उसके मामा मोहम्मद रोशन से संपर्क कर तस्दीक करवाई। बाद में सुपुर्द कर दिया गया। बालक के मामा नागौरी गेट एरिया में रहते हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026