Doordrishti News Logo

रूड़क़ली गांव में एक शादी समारोह आयोजन से पहले हुई डीजे पार्टी -पुलिस के पहुंचने से पहले अपराधी फरार, तलाश जारी

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती डांगियावास के रूड़क़ली गांव में चल रहे एक शादी समारोह में 3 मार्च की रात डेढ़ बजे डीजे की धुन पर तमंचा लहराया। हवाई फायरिंग भी हुई। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस को भी सूचना मिल गई। आधी रात को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

Aerial firing to the tune of DJ at night

अब पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। उसे नामजद किया गया है डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयलाल ने बताया कि रूड़क़ली गांव में थाना राम विश्रोई के बेटे की शादी का आयोजन चल रहा था। 3 मार्च की रात को बंदोली कार्यक्रम था और रात डेढ़ बजे यहां पर डीजे पर युवक थिरक रहे थे। तब एक युवक डीजे धुनों पर थिरकते हुए हथियार लहरा कर नाचने लगा। इस बीच उसने हवाई फायरिंग भी की। तब पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर एक पार्टी में युवक थिरकने के साथ हवाई फायरिंग कर रहे हैं।

सूचना पर एएसआई सीपाराम आदि वहां पहुंचे। मगर तब हवाई फायरिंग करने वाला युवका अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। फिर पुलिस की तरफ से पड़ताल की गई। इस पर युवक की पहचान पीथावास डांगियवास निवासी संजय पुत्र बुलाराम विश्रोई के रूप में की गई। थानाधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर आर्म्स एक्ट एवं मानव जीवन संकट में डालने जाने का केस बनाया गया है। संजय की तलाश में पुलिस की अलग अलग टीमें लगी हुई है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026