Doordrishti News Logo

जोधपुर, वर्ष 2013 में आनंद धाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अक्रिय महाराज द्वारा आनंद धाम अलख ज्ञान गौ रक्षा समिति की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य अंधी, बुढी, विकलांग एवं असहाय गौवंश की निशुल्क सेवा करना है।

nine-kundisnine-day-cow-affirmation-mahayagya-organized-in-kankani
समिति के व्यवस्थापक पंडित संजू पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में जोधपुर-पाली रोड, एनएच-62 पर स्थित कांकाणी में आनंद धाम गौ-तीर्थ गौ-चिकित्सालय का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसकी भूमि को पवित्र करने हेतु कांकाणी में समिति के संस्थापक, संरक्षक व परमाध्यक्ष आनंद धाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्रीश्री 108 परमहंस परिब्राजकाचार्य स्वामी ज्ञानस्वरुपानंद अक्रिय महाराज के पावन सानिध्य में 3 मार्च से 11 मार्च तक नौ कुण्डीय नौ दिवसीय गौ-पुष्टि महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

11 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गौ-एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा जिसमें दुर्घटना में घायल गौवंश का निशुल्क उपचार किया जाएगा। महायज्ञ सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे व अपराह्न 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक यज्ञाचार्य पंडित ब्रजलाल शर्मा और उनके सहयोगी विद्वानों द्वारा किया जा रहा है।

महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार से अरणी मंथन कर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। अरणी मंथन में एक लकड़ी को नीचे रखा गया और इसे ऊपर से गोलनुमा लकड़ी की मथानी बनाकर घुमाया गया और मात्र कुछ ही समय में अग्नि प्रज्ज्वलित हुई तत्पश्चात इसे हवन कुंड में स्थापित किया गया। इस दौरान दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सत्संग व प्रवचन का भी आयोजन हो रहा है।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026