Doordrishti News Logo

चन्दु की चाची ने किया लोटपोट

  • 31वां ओम शिवपुरी नाट्य समारोह सम्पन्न
  • अंतिम दिन मुम्बई के फ़रीद अहमद निर्देशित नाटक का मंचन

जोधपुर,चन्दु की चाची ने किया लोटपोट। मुम्बई के फ़रीद अहमद निर्देशित हास्य नाटक चन्दु की चाची के साथ राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के संयोजन में इकत्तीसवां ओम शिवपुरी नाट्य समारोह शनिवार को सम्पन्न हो गया। अकादमी सचिव लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि हास्य और प्रेम का सन्देश देने वाले छः दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के नाट्य समारोह में जोधपुर के साथ दो नाटक जयपुर के एक उदयपुर का एक पटना से और अन्तिम प्रस्तुति मुम्बई की रही। हास्य नाटक चन्दु की चाची में तीन दोस्तों के इर्दगिर्द बुने गये घटनाक्रम में अहमद और चंदू कॉलेज के छात्र हैं, जबकि सिकंदर एक थिएटर कंपनी में काम करता है। अचानक चंदू घबरा कर आता है और अहमद को बताता है कि उसकी एक दूर की आंटी,जो एक करोड़पति विधवा है,उससे मिलने इंडोनेशिया से आ रही है। अहमद उसे बताता है कि अपनी गर्लफ्रेंड्स को प्रभावित करने के लिए उन्हें अपनी आंटी से मिलवाने का यह एक शानदार अवसर है,लेकिन किस्मत में एक मोड़ आता है,उन्हें एक मेल मिलता है कि चंदू की आंटी नहीं आ रही हैं जबकि उनकी गर्लफ्रेंड आंटी से मिलने के लिए उनके घर आ जाती है। इसलिए घबराहट में अहमद और चंदू अपने दोस्त सिकंदर का परिचय इंडोनेशिया की आंटी के रूप में कराते हैं। सिकंदर दोनों लड़कियों के साथ पूरा आनंद लेता है और अपनी अजीब हरकतों से स्थिति को और अधिक जटिल बना देता है। अब दोनों लड़कियों के पिता और अहमद के पिता भी तथाकथित चाची को लुभाने लगते हैं। अचानक असली मौसी के आ जाने से सिकंदर की हालत बद से बदतर हो जाती है। परिस्थितिजन्य हास्य उत्पन्न करते हुए नाटक का सुखद अन्त होता है।

यह भी पढ़ें – सूरसागर से देवेन्द्र जोशी भाजपा प्रत्याशी घोषित

चन्दु के किरदार में शाह अ़ालम ने, अहमद का पात्र वकार ने सिकन्दर बने फ़रीद और चाची हेमा ने गहरे अभिनय की छाप छोड़ी। वहीं रमेश, दिव्या,भाग्यश्री,रवेन्द्र,परचम,संकेत तथा नीलिमा ने अपने किरदार के साथ न्याय किया। संगीत संचालन राहुल का,प्रकाश व्यवस्था कुणाल की, रूप सज्जा शिवानी तथा मंच प्रबन्धन दीपेश का रहा निर्देशन फ़रीद अहमद ने किया। इस अवसर पर नाटक के निदेशक फरीद अहमद का स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ से स्वागत वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बोहरा ‘पंछी’और अकादमी सचिव एलएन बैरवा ने किया तथा संचालन एमएस ज़ई ने किया। बुधवार 25 अक्टुबर की शाम 7 बजे मासिक संगीत सभा का आयोजन टाउन हाल के मिनी ऑडिटोरियम में किया जायेगा जिसमें सुनील पारीक शास्त्रीय गायन एवं ऐश्वर्य आर्य पखावज वादन प्रस्तुत करेंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

You missed