Doordrishti News Logo

शहर की सड़कों पर दौड़ रही चोरी की गाड़ियां

चार गाड़ियों पर कार्रवाई

जोधपुर,शहर की सड़कों पर दौड़ रही चोरी की गाड़ियां। शहर की यातायात पुलिस ने शहर की सडक़ों पर दौड़ रही संदिग्ध गाडिय़ों की धरपकड़ की। दस्तावेजों के जांच में पता लगा कि गाडिय़ां चोरी की हैं। चार गाडिय़ों को यातायात पुलिस ने पकड़ा और संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात भोपालसिंह लखावत ने बताया कि 1 से 14 अक्टूबर तक यातायात पुलिस की तरफ से संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई। तब पांच गाडिय़ां चोरी की निकली,इस पर संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें – कार्डियक अरेस्ट में सीपीआर ही जीवन संजीवनी-जोशी

केस नंबर-1
एडीसीपी लखावत ने बताया कि रातानाडा चौराहा पर तैनात एएसआई पप्पूराम ने एक युवक को वाहन चलाते पकड़ा। संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर वाहन को जब्त कर लिया गया। गाड़ी चोरी की निकली। आरोपी युवक ने फोन पर बात कराने का कह कर हुए दूर चला गया फिर भाग गया।

केस नंबर-2
8 अक्टूबर को शोभावतों की ढाणी चौराहा पर तैनात हैडकांस्टेबल रंगलाल मय टीम ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। मगर पुलिस को देख भागने लगा। इस पर उसे पकड़ा गया। गाड़ी चोरी की निकली।

केस नंबर-3
7 अक्टूबर को कल्पतरू सिनेमा के पास क्रेन से यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैडकांस्टेबल हरसहाय ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। मगर वे गाड़ी को घुमाकर रास्ते में बाइक को छोडक़र भाग गए। बाइक चोरी की निकली।

केस नंबर-4
3 अक्टूबर को पुराना हाईकोर्ट रोड पर रामनारायण हैडकांस्टेबल मय जाब्ते की तरफ से बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। पूछताछ किए जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर गाड़ी को बरामद कर उदयमंदिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने दिखाई ईमानदारी
12 अक्टूबर को नीलकंठ आईवीएफ अस्पताल के सामने हैडकांस्टेबल मुकनाराम,कांस्टेबल जितेंद्र,होमगार्ड ओमप्रकाश को पांच चेक गिरे हुए मिले। चेक 1.25 लाख के थे। चेक मालिक का पता लगाकर बाद में सुनील भाटी को सुपुर्द किए गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026