Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 11 में रहने वाले एक पशु चिकित्सक के मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का माल साफ कर दिया। घटना को लेकर चौहाबो थाने में रिपोर्ट दी गई है।

Robbery in retired veterinary house, theft at two other places as well

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि 11/775 निवासी सेवानिवृत पशु चिकित्सक सुरेशचन्द पुत्र पृथ्वीचंद श्रामाली ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 12 से 28 फरवरी के बीच बंद रहे उसके मकान में अज्ञात नकबजनों ने सैंधमारी करके घर की अलमारियों और बक्सों में रखे सोने चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। महामंदिर पुलिस के अनुसार पावटा बी रोड जालम विलास पोल के सामने रहने वाले उर्जाराम ने पुलिस को बताया कि इसी क्षेत्र की उसकी दुकान से सोने की एक कंठी और डेढ़ सौ रूपए अज्ञात चोर ले गया। इधर बोरानाडा पुलिस ने बताया कि केके कॉलोनी बासनी निवासी हनुमान सिंह पुत्र भंवर सिंह ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार सालावास रोड पर उसकी भावनी आर्ट एक्सपोर्ट हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री से फर्नीचर व अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस की तरफ से अनुसंधान जारी है।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026