Doordrishti News Logo

पान की दुकान से 90 हजार का तंबाकू उत्पाद चुराने वाला नकबजन गिरफ्तार

  • दो और वारदातों का खुलासा
  • वारदात में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद

जोधपुर,पान की दुकान से 90 हजार का तंबाकू उत्पाद चुराने वाला नकबजन गिरफ्तार। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 17 में एक पान की दुकान से रात के समय सेंध लगाकर हजारों का तंबाकू  उत्पाद चुराने वाले नकबजन को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी की दो और वारदातें करना कबूल किया है। वारदात में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी से अब चोरी का माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि रामनगर झंवर रोड निवासी हड़मानराम पुत्र चूनाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।

यह भी पढ़ें – गौशाला से लाखों का बिजली सामान चुराने वाले कर्मचारी को राजसमंद से लाई पुलिस

रिपोर्ट में बताया कि उसकी एक पान की दुकान सेक्टर 17 में श्रीपान भंडार के नाम से है। जहां से 7-8 अक्टूबर की रात को अज्ञात चोर ने ताला तोडकऱ 90 हजार का तंबाकू उत्पाद चोरी कर ले गया था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को जांच के बाद अब आरोपी नकबजन सूरसागर स्थित कुत्तों का बाड़ा निवासी अर्जुन उर्फ पांचुड़ी पुत्र सुदेश वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया है। उससे माल बरामदगी के प्रयास जारी है। आरोपी ने पूछताछ में थाना क्षेत्र की दो और चोरियां करना बताया है। पान की दुकान में चोरी करने के लिए उपयोग में ली गई बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। यह बाइक चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में नकजनी,लूट मारपीट के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं, जिसमें चौहाबो,सरदारपुरा और सूरसागर में यह प्रकरण दर्ज हैं और कोर्ट में ट्रायल पर है। पुलिस की टीम मेें एएसआई मोहनलाल, हैडकांस्टेबल रतनाराम,कांस्टेबल दिनेश,अशोक,अर्जुनराम,राजेश, वीराराम एवं विक्रम शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026