Doordrishti News Logo

घर के बाहर से बोलेरो चोरी,तीन जगहों से बाइक पार

जोधपुर,घर के बाहर से बोलेरो चोरी,तीन जगहों से बाइक पार। शहर के मथानिया बस स्टेण्ड तिंवरी के नजदीक एक घर के बाहर से बोलेरो चोरी हो गई। तीन अन्य स्थानों से बाइक पार हुई। तीनों बाइक घर, फैक्ट्री परिसर के भीतर खड़ी थी। जो सुबह उठने पर नही मिली।मथाानिया पुलिस थाने में बस स्टेण्ड तिंवरी मथानिया निवासी सवाईलाल पुत्र प्रभुराम की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी कि उसकी एक बोलेरो 5 अक्टूबर को घर के बाहर खड़ी की थी। 6 की सुबह उठा तो वह अपने स्थान पर नही मिली। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि सहारनपुर उत्तरप्रदेश निवासी भूराअली ने रिपोर्ट दी कि वह बोरानाडा चतुर्थ फेज में एक फैक्ट्री में काम करता है। रात को उसने बाइक फैक्ट्री परिसर में खड़ी की थी। सुबह उठा तो बाइक नहीं मिली।

यह भी पढ़ें – रेल पटरियां पार करते अधेड़ ट्रेन की चपेट में आया,मौत

इसी तरह रिको एरिया बोरानाडा में काम करने वाले सालवांकला निवासी कैलाश ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक रिको कॉलोनी फैक्ट्री परिसर में खड़ी थी। जो चोर ले गए। जबकि भांडूकला बोरानाड के ओमाराम ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक एक केबिन के पास में रखी थी। जहां से बाइक चोरी हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: