Doordrishti News Logo

गाड़ी साइड में लेने की बात को लेकर सरिया और लाठियों से हमला

  • पानी का कैंपर सप्लाई करने गए थे दो भाई
  • दो आरोपियों को पकड़ा

जोधपुर,गाड़ी साइड में लेने की बात को लेकर सरिया और लाठियों से हमला।शहर के बासनी सांगरिया क्षेत्र में पानी के कैंपर सप्लाई करने गए दो भाईयों और परिचित पर कुछ लोगों ने साइड की बात को लेकर विवाद किया। बाद में तनावड़ा फांटा के पास मेें बोलेरो कैंपर लेकर आए युवकों ने सरिया और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। दो लोगों को एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। बासनी थाने में हत्याप्रयास का केस दर्ज किया गया है,दो आरोपियों को पुलिस ने फिलहाल शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – राज्य में कार्यरत 10528 संविदा कार्मिक होंगे नियमित

बासनी पुलिस ने बताया कि जूणावों की ढाणियां पाल चौहाबो निवासी प्रेमाराम पुत्र बद्रीराम जाट की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि बुधवार की सुबह उसके भाई अभिनव,अशोक और साथ में रमेश पानी के कैंपर की सप्लाई करने पिकअप लेकर सांगरिया की तरफ गए थे। जहां पर गाड़ी को साइड में करने की बात पर बगडूराम,महिपाल,मान सिंह आदि ने विवाद किया और झगड़ा किया। मामला एक बारगी सुलट गया, मगर उसके भाई तनावड़ा फांटा पर पहुंचे तो उक्त लोगों के अलावा कुछ अन्य लोग बोलेरो पिकअप में आए और सरिया लाठियोंं से उसके भाई अशोक,अभिनव, रमेश पर हमला कर दिया। जिससे इनके गंभीर चोट लगी और एम्स अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। परिवादी ने बताया कि वह घटनास्थल पर पहुंचा तब उसकी गाड़ी की चाबी भी इन नामजद लोगों ने निकाल ली। सूचना पर पहुंंची बासनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों फींच लूणी निवासी बगडूराम पुत्र जोगाराम एवं रोहिडा उदयपुर हाल बासनी गली नंबर 10 निवासी कानसिंह पुत्र फतेह सिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026