Doordrishti News Logo

फैंसी मोबाइल की दुकान में घुसकर मारपीट,कुर्ता ऊंचा कर दिखाया तमंचा

जेब से 55 हजार लूट ले गए बाइक सवार बदमाश

जोधपुर,शहर के निकट केरू क्षेत्र में एक फैंसी मोबाइल की दुकान पर तीन युवकों ने मारपीट कर न सिर्फ तोडफ़ोड़ की बल्कि दुकानदार की जेब से 55 हजार रुपए लूट कर ले गए। एक युवक ने अपना कुर्ता ऊंचा कर तमंचा भी दिखाया और जान की धमकी दी। पीडि़त दुकानदार की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। घटना 14 सितंबर और फिर 15 सितंबर सुबह की बताई गई है।पुलिस नामजद बदमाशों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें – युवाओं के लिए अकादमी करेगी संगीत चिकित्सा का आयोजन

दवों की ढाणी कराणी झंवर के रहने वाले श्रवणराम पुत्र भंवरलाल जाट की एक फैंसी मोबाइल की दुकान केरू में है। 14 सितंबर की रात में नरपत राम और उम्मेदाराम आए और अपना ठीक कराया गया मोबाइल लिया। मोबाइल रिपेयरिंग के पैसे दिए बगैर जाने लगे तब श्रवणराम के भाई ने उन्हें रोका। इस पर दोनों आरोपियों ने मारपीट की और दुकान में रखा लेपटॉप मोबाइल आदि तोड़ दिए। फिर जान की धमकी देकर चले गए। अगले दिन यानी 15 सितंबर की सुबह नरपतराम,उम्मेदाराम एवं नेमाराम दुकान पर आए और मारपीट कर श्रवण को दुकान से बाहर लाकर जेब से 55 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपी ने अपना कुर्ता ऊंचा कर तमंचा दिखाया और कहा कि इससे जान से मार दूंगा। दोनों भाईयों को मार दूंगा। बाद में तीनो बाइक पर बैठकर भाग गए। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026