Doordrishti News Logo

दिनदहाड़े युवती से मोबाइल लूट, आरोपी को घंटे भर में पकड़ा

लूटा गया फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

जोधपुर,दिनदहाड़े युवती से मोबाइल लूट, आरोपी को घंटे भर में पकड़ा। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 10 में एक हैण्डलूम के पास खड़ी एक युवती के हाथ पर झपट्टा मार मोबाइल लूटकर फरार हुए बाइक सवार लुटेरे को त्वरित कार्यवाही करते हुए देवनगर थाना पुलिस ने वारदात के एक घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लूटा गया फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया। प्रशिक्षु आरपीएस एवं थानाधिकारी शिवम जोशी ने बताया है कि 14/341 सीएचबी निवासी महक पुत्री नोतनदास जसवानी ने रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़िए- जिंदगी व मौत से जूझ रहे बीएसएफ जवान को हैलीकॉप्टर से   जोधपुर लाकर बचाई जान

इसमें बताया कि वह कॉलेज जाने के लिए अपने भाई के साथ मोटर साइकिल पर जा रही थी। सेक्टर 10 स्थित एक हैण्डलूम के पास उसके भाई ने उसे नीचे उतार दिया और अपने ऑफिस चला गया। वह वहां खड़ी होकर मोबाइल से बात करने के लिए नंबर डायल कर रही थी। तब एक बाइक पर सवार होकर आए युवक ने उसकेे हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े युवती से मोबाइल लूट की घटना के बाद एसीपी वृत प्रतापनगर अशोक आंजणा के सुपरविजन में देवनगर थानाप्रभारी शिवम जोशी,एसआई चमनाराम,हैड कांस्टेबल नीबसिंह,कांस्टेबल सुरेश व नरपतसिंह ने घटनाा स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने के साथ आरोपी प्रतापनगर स्थित वाटर टैंक के नजदीक,गजानंद कॉलोनी, सूंथला निवासी सुरेंद्र पुत्र रामूराम प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

13 वर्ष पुराने मामले में आरोपी को 5 वर्ष की कठोर सजा

September 23, 2026

भारत स्काउट गाइड जोधपुर के रोवर्स-रेंजर्स ने पेश की सेवा की मिसाल

September 23, 2026

ट्रेनों एवं स्टेशन परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

September 23, 2026

कृषि विवि में राष्ट्रीय सम्मेलन जल 2026 दस दिसंबर से

September 23, 2026

पल्स 2के26 में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने जीते 30 पदक

September 23, 2026

नर्सेज एसोसिएशन का विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

September 23, 2026

खारिया खंगार से शुरू हुआ चूना पत्थर का नया रेल यातायात

September 22, 2026

युवकों पर बरसाए पत्थर व डंडे धारदार हथियारों से भी किया हमला

September 22, 2026

एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या ओटी के ब्रेक रूम में मृत मिले

September 22, 2026