Doordrishti News Logo

पत्रकार राजीव गौड़ को बेदिल बीकानेरी पुरस्कार

  • मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ को राज्य स्तरीय सम्मान
  • राजस्थान उर्दू अकादमी ने रविंद्र मंच पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजीव गौड़ को किया पुरस्कृत

जयपुर,पत्रकार राजीव गौड़ को बेदिल बीकानेरी पुरस्कार। राजस्थान उर्दू अकादमी की ओर से जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार और मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के लिए राजधानी जयपुर के रविंद्र मंच पर आयोजित सालाना जलसे में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। राजस्थान उर्दू अकादमी ने पत्रकार राजीव गौड़ का चयन वर्ष 2023-24 के प्रदेश स्तरीय प्रतिष्ठित’बेदिल बीकानेरी पुरस्कार’ के लिए किया था।

यहां देखिए पूरी लिस्ट कौन कौन होंगे सम्मानित- उत्कृष्ट कार्य के करने वाले 85 व्यक्तियों के साथ 6 विद्यार्थि होंगे सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के राज्य के कला,संस्कृति शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला थे जबकि पूर्व सेबी चेयरमैन डीआर मेहता,अंतर्राष्ट्रीय शायर शीन ऑफ निजाम,राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा,राजस्थान वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खान बुधवाली व अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार राजीव गौड़ को उनकी उल्लेखनीय पत्रकारिता के लिए विभिन्न पुरस्कार मिल चुके हैं जिनमें विशेष तौर पर मारवाड़ रत्न, माणक अलंकरण,वीर दुर्गादास पुरुस्कार और विश्वविद्यालय गौरव सम्मान सहित विभिन्न प्रकार के पुरस्कार और सम्मान भी शामिल हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में छूटा महिला यात्री का मोबाइल टीटीई ने लौटाया

September 22, 2026

खेजड़ली पर्यावरण मेला आज

September 21, 2026

भारत और जापान के वायुसेना प्रमुखों ने तेजस में साथ भरी उड़ान

September 21, 2026

मंडोर सुपरफास्ट में टीटीई की तत्परता से दो बच्चों को मिला सुरक्षित सहारा

September 20, 2026

राजस्थान में आईवीएफ क्लीनिकों के पेडिंग पंजीकरण आवेदन पर हाईकोर्ट सख्त

September 20, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कलक्टर ने किया शिव राम नत्थुराम टाक अस्पताल का निरीक्षण

September 19, 2026