जोधपुर रेलवे को पोर्टेबल रैंप और व्हीलचेयर सुपुर्द
व्हीलचेयर यात्रियों लिए केयरगिवर्स आशा सोसाइटी का तोहफा
जोधपुर,जोधपुर रेलवे को पोर्टेबल रैंप और व्हीलचेयर सुपुर्द। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी केयरगिवर्स आशा सोसाइटी द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में एक और नई पहल करते हुए रेल द्वारा यात्रा करने वाले व्हीलचेयर यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर रेलवे स्टेशन को पोर्टेबल रैंप और व्हीलचेयर सुपुर्द की गई। वरिष्ठ डॉक्टर अरविंद माथुर द्वारा संचालित केयरगिवर्स आशा सोसाइटी द्वारा मरीजों व असहाय व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए जितेंद्र कच्छवाहा के निर्देशन में इस खास पोर्टेबल रैंप और व्हीलचेयर का निर्माण करवाया गया है।

गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले व्हीलचेयर यात्रियों को प्लेटफार्म से ट्रेन में चढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था उसी को ध्यान में रखते हुए आशा केयर गिवर्स सोसायटी द्वारा एक ऐसे पोर्टेबल रैंप का निर्माण करवाया गया जिसकी सहायता से व्हीलचेयर यात्री को आसानी से ट्रेन में चढ़ाते हुए उनकी गंतव्य सीट तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही व्हीलचेयर का निर्माण भी ट्रेन के पैसिव को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
ये भी पढ़ें- सामान लेने जा रहे युवक को चाकुओं से गोदा,हालत गंभीर
सामान्य व्हीलचेयर बड़ी होने के कारण ट्रेन के अंदर ले जाना मुश्किल होता है जिसके चलते मरीजों एवं उनके परिजनों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है परंतु सोसायटी द्वारा निर्मित यह विशेष व्हीलचेयर आकार में छोटी होने के कारण सरलता से ट्रेन के अंदर तक ले जाए जा सकती है, जिससे मरीज को आसानी से उसकी सीट पर बिठाया जा सकता है साथ ही परिजन को भी किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। जोधपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर गाड़ी संख्या 22481 दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में डॉक्टर अरविंद माथुर द्वारा सीनियर डीएमई कैरिज एंड वैगन नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जोधपुर अमित स्वामी,एडीआरएम मनोज जैन,एडीएमई मितेश धायल, जोधपुर रेलवे स्टेशन निदेशक ललित शर्मा को पोर्टेबल रैंप व्हीलचेयर सुपुर्द की गई। कार्यक्रम के दौरान केयरगिवर्स आशा सोसाइटी के सदस्यों द्वारा रेलवे के अधिकारियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस दौरान आशा केयरगिवर्स सोसाइटी के रश्मि राजपाल सिंह, सुनील माथुर,रमेश चंद्र,अजय सोलंकी,रूपेश पुरोहित,खुशबू शर्मा एवं संजीव बोराणा भी उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

