बच्चा स्कूल से लौटा तब पता लगा ताले तोड़ चोर सात लाख के जेवरात ले गए
जोधपुर,बच्चा स्कूल से लौटा तब पता लगा ताले तोड़ चोर सात लाख के जेवरात ले गए। शहर के निकट मथानिया के तिंवरी कस्बा स्थित कांकरियों की पोल में रहने वाले एक ज्वैलर के घर में दिनदहाड़े अज्ञात चोर सेंध लगा गए। अज्ञात चोर घर से सौ ग्राम सोने के आभूषण के साथ एक किलो चांदी के आइटम ले गए। साथ ही 10-12 हजार की नगदी भी ले उड़े। पीडि़त ज्वैलर ने इस बारे में मथानिया थाने में मामला दर्ज कराया है।
इसे भी पढ़ें- पावटा जिला अस्पताल में हुई पहली लेप्रोस्कोपी सर्जरी
कांकरियों की पोल तिंवरी मथानिया निवासी रमेश पुत्र रामचंद्र सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गुरुवार को उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। वह अपनी दुकान पर था और पत्नी पड़ौस में उसके भाईयों के घर पर मिलने गई थी। दोपहर सवा एक बजे उसका बेटा स्कूल से लौटा तो ताले टूटे मिले। तब उसने पड़ौस में जाकर मम्मी को बुलाया। घर पहुंचने पर पता लगा कि अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र अलमारी से सारा सामान निकाल कर बिखेर दिया है। वहां रखे सौ ग्राम सोने की आभूषण जिनमें नेकलेस,पांच अंगुठियां,नोजपिन, चूडियां,बालियां सहित 800-1100 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए है। साथ ही अलमारी में दस बारह हजार रुपए थे वो भी ले गए। सूचना पर मथानिया पुलिस ने मौका मुआयना किया और अब अग्रिम जांच आरंभ की है। चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत सात लाख रुपए है।
दूरदृष्टिन्यूज़ का एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

