Doordrishti News Logo

बहुगुणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति की बैठक की मांग

देहरादून,बहुगुणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति की बैठक की मांग।
उत्तराखंड राज्य के पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए गठित स्व. रामप्रसाद बहुगणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति की गत एक वर्ष में एक भी बैठक आयोजित न होेने पर समिति के सदस्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को रिमांडर भेज कर यथाशीघ्र समिति की बैठक आयोजित करने की मांग की है।
उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव जो स्व. रामप्रसाद बहुगणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष भी हैं को भेजे पत्र में त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने पच्चीस मार्च को भेजे अपने पत्र का स्मरण कराते हुए कहा है कि समय रहते यह बैठक आयोजित न किए जाने से उक्त पुरस्कार हेतु पात्र पत्रकारों का चयन नहीं हो पाया। जिस कारण 30 मई, 2023 को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा यह राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरित नहीं किए जा सके।

यह भी पढ़िए- आईटीबीपी का कार्मिक बनकर किराणा कारोबारी को पीला धातु देकर 10 लाख ठगे

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सम्यक विचारोपरांत स्व.रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति के लिए पत्रकार नवीन थलेड़ी,अनुपम त्रिवेदी और उन्हें जून/जुलाई, 2022 में गैर सरकारी सदस्य के रूप में तीन वर्ष के लिए मनोनीत किया गया था। किन्तु वर्षभर में समिति की एक भी बैठक आयोजित नहीं की गई है। भट्ट ने मुख्य सचिव समिति के अध्यक्ष को अनुस्मारक के माध्यम से पत्रकारों के हित में प्राप्त आवेदनों पर उचित कार्यवाही और लंबित कार्यों के निस्तारण हेतु यथाशीघ्र स्व.रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति की बैठक आयोजित करने की मांग की है। पत्र की प्रति समिति के सदस्य महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड को भी भेजी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतीश अणथ्वाल श्रीज्वालपा देवी सिद्धपीठ के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

February 19, 2026

उदय मंदिर इलाके में सीवरेज के पानी को लेकर प्रदर्शन,रास्ता रोका

February 16, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

सीएम योगी पहुंचे अपने गांव पंचूर हुआ भव्य स्वागत

February 8, 2026

आकाशवाणी के अंशकालीन संवाददाओं की प्रेस मान्यता नवीनीकरण की मांग

February 8, 2026

बिलकोट नैनीडांडा की चोटी पर चढ़ा जंगली हाथी

February 4, 2026

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

January 27, 2026

शंकराचार्य को संगम स्नान से रोका जाना सनातन परंपरा व संविधान का अपमान-जायलवाल

January 27, 2026

आपात स्थिति के पत्रकारों को एयर लिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाने में मदद करेगा एनयूजे

January 27, 2026