Doordrishti News Logo

त्याग-अनुशासन व संयम ही संन्यास है-नारायण गिरि

जोधपुर,त्याग,अनुशासन व संयम ही संन्यास है। जीवन में सभी को साथ लेकर चलना,राष्ट्र,समाज व समाज के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिए सोचना और कल्याण के लिए प्रयास करना ही संन्यास है। यह विचार माउंट आबू के अधिष्ठाता स्वामी संवित नारायण गिरि ने परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि द्वारा स्थापित दईजर लाच्छा बासनी स्थित संवित धाम आश्रम में आयोजित धर्म सभा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा की प्रत्येक भारतीय संन्यासी है,गृहस्थी संन्यासी जो अपने जीवन में त्याग,बलिदान,संयम, अनुशासन के साथ अपना जीवन यापन करता है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी व बच्चों को भी भारतीय संस्कारों से अवगत कराना है। संचालन भरत जोशी ने किया।

पढ़िए विकास की खबर- जोधपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नाथद्वारा में कुश्ती अकादमी और स्टेडियम बनेगा

संवित साधनायन कार्यकारिणी गठित
संवित धाम आश्रम में गंगा दशहरा पर संवित साधनायन संस्थान की वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई जिसमें उपस्थित समस्त संवित साधकों ने सर्वसम्मति से संवित नारायण गिरि को मुख्य संरक्षक,रानी उषा देवी को अध्यक्ष तथा भरत जोशी को सचिव पद पर मनोनीत किया। उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंघल व डॉ सी एस कल्ला,संयुक्त सचिव शेखर थानवी व लक्ष्मी सोनी, कोषाध्यक्ष श्यामकिशन बोहरा,सह कोषाध्यक्ष रामराज पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश हर्ष,महेश हर्ष,अग्निहोत्री पंडित नवरतन व्यास,गोविंदलाल बोहरा, अश्विनी व्यास,नेमाराम गहलोत,अनिल रागवानी पुरोहित,शशिबाला कल्ला, अनुज अवस्थी व शरद जोशी मनोनीत किए गए। चुनाव अधिकारी अजय शर्मा के निर्देशन में सारी प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

एप यहां से डाउनलोड कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026