नुक्कड़ नाटक से दिया रेलयात्रियों को पानी-बिजली बचाने का संदेश
-रेलवे का मिशन लाइफ जनजागरण अभियान
जोधपुर,रेलवे के मिशन लाइफ के तहत बुधवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों को पानी और बिजली बचाने का प्रभावी संदेश दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे द्वारा मिशन लाइफ अभियान के तहत वृहद जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आमजन को पानी-बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विविध कार्यक्रमों से जागरूक बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़िए- बीएसएफ में तंबाकू निषेध पर व्याख्यान का आयोजन
अभियान के अंतर्गत बुधवार को मुख्य रेलवे स्टेशन पर मुस्कान सच्ची सेवा टीम की ओर से बालवीरों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर रेल यात्रियों को पानी-बिजली बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि आकाश नौरंग ने व्याख्यान दिया और पानी-बिजली बचाने की शपथ दिलाई। इस जन जागरण कार्यक्रम में स्टेशन डायरेक्टर ललित शर्मा,स्टेशन अधीक्षक आफताब अहमद,स्टेशन उपअधीक्षक (वाणिज्य) किरता राम चौधरी,प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरिक्षक स्टेशन आशिष श्रीवास्तव,हाऊस कीपिंग के टीम मैनेजर शांतनु पात्रा तथा टीम लीडर प्रदीप कच्छवाह सहित मुस्कान सच्ची सेवा समिति के अध्यक्ष धनराज बागरेचा,यशपाल सिंह कच्छवाह, रविन्द्र गौड़, राकेश कुमार सैन,मुरली मालवीय,कुलदीप सिंह सिसोदिया, भावेश परिहार,पृथ्वीराज सिसोदिया, शौर्य शर्मा,दीपक सैन,कृष्णा,भूपेन्द्र सिह,वियान,डुग्गु,ऋषि खत्री व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
जल बचाओ पृथ्वी बचाओ निबंध प्रतियोगिता
रेलवे के मिशन लाइफ के तहत गुरुवार को जोधपुर मंडल पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें रेलकर्मियों के बच्चे भाग लेंगे। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए रेलवे द्वारा वृहद जनजागरण अभियान आरंभ किया गया है जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का चरणबद्ध तरीके से आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रवि मीणा के अनुसार अभियान के तहत गुरुवार दोपहर 3 से 5 बजे तक डीआरएम ऑफिस के सभागार में जल बचाओ पृथ्वी बचाओ पृथ्वी के आशय से उसकी यात्रा(पर्यावरण के संदर्भ में) विषयक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें रेलकर्मियों के बच्चे भाग ले सकेंगे। अभियान के तहत मंगलवार को पानी बचाने के उपाय विषयक स्लोगन लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

