Doordrishti News Logo

निःशुल्क नशा मुक्ति शिविर व जागरूकता रैली का आयोजन

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के अगदतंत्र विभाग का विश्व तंबाकू निषेध जागरूकता सप्ताह-2023

जोधपुर,डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के अगदतंत्र विभाग द्वारा “विश्व तंबाकू निषेध जागरूकता सप्ताह-2023” मनाया जा रहा है। कुलपति प्रोफेसर (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति के निर्देशन में स्नातकोत्तर अगद तंत्र विभाग द्वारा “विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023” के अवसर पर “तंबाकू निषेध जागरूक सप्ताह”का आयोजन 25 से 31 मई तक किया जा रहा है। जागरूकता शिविर की इस श्रेणी में शुक्रवार 26 मई को सांगरिया गांव में तंबाकू निषेध चिकित्सा शिविर, जागरूकता रैली एवं घर-घर जाकर लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें- जिले के 2150 नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा

कार्यक्रम प्रभारी डॉ रितु कपूर ने बताया कि नशा मुक्ति शिविर सांगरिया गांव के सरपंच तेजा राम चौधरी के सहयोग से ग्राम पंचायत भवन में लगाया गया जिसमें कुल 53 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श सुविधा प्रदान की गई। शिविर में अगदतंत्र विभाग द्वारा निर्मित की गई आयुर्धूमपान एवं आयुर्गंधा को सिगरेट एवं तंबाकू के विकल्प के रूप में रोगियों को किट निःशुल्क बाँटे गए। विभाग के अध्येताओं द्वारा सांगरिया गाँव में तंबाकू निषेध जागरूकता रैली एवं घर-घर जाकर लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को तंबाकू निषेध पैम्पलेट देकर तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ग्रहण करवाई गई। तंबाकू निषेध जागरूकता शिविर डॉ रितु कपूर के निर्देशन में किया गया। डॉ प्रवीण कुमार एवं डॉ अनीता ने कार्यक्रम का संचालन किया। अगद तंत्र विभाग के सभी अध्येताओं ने जागरूकता रैली में हिस्सा लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews