Doordrishti News Logo

महंगाई राहत शिविर में गैरहाजिर रहने पर अधिकारी को नोटिस जारी

बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बजरंग लाल सारस्वत को 17 सीसीए कारण बताओ नोटिस जारी

जोधपुर,बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बजरंग लाल सारस्वत को उपखंड अधिकारी जोधपुर उत्तर नीरज मिश्रा द्वारा 17 सीसीए के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 24 अप्रेल से जारी महंगाई राहत शिविर में उन्होंने एक दिन भी अपनी उपस्थिति नहीं दी है और इसकी प्रगति रिपोर्ट 24 अप्रेल से ही निरन्तर शून्य आ रही है। नोटिस में कहा गया है कि बिना सूचना कैंप में अनुपस्थित रहना राजकीय आदेशों की घोर अवहेलना है और इस वजह से विभागीय कार्यों की प्रगति शून्य रही है। इस संबंध में तीन दिन में स्वयं उपस्थित होकर उन्हें स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें-प्रधानमंत्री 10 मई को राजस्थान की यात्रा पर

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026