Doordrishti News Logo

मीडिया कर्मियों के लिए सूचना केंद्र में 4-5 मई को लगेगा शिविर

  • जोधपुर जिला कलेक्टर की अभिनव पहल
  • महंगाई राहत कैंप का विशेष शिविर लगेगा

जोधपुर,राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंप के अंतर्गत जोधपुर शहर के समस्त पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने अभिनव पहल की है। इसके अंतर्गत सूचना केंद्र में 4 और 5 मई को महंगाई राहत कैंप के अंतर्गत विशेष शिविर लगाकर इनके परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- लोक कल्याणकारी योजनाओं के पात्रों को किया लाभान्वित

महंगाई राहत हेतु आवश्यक दस्तावेज

महंगाई राहत कैंप में राज्य सरकार द्वारा कुल 10 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा ,जिसके अंतर्गत इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना (500 रु. के गैस सिलेण्डर हेतु) के लिए एलपीजी आईडी नम्बर, मुख्यमन्त्री निःशुल्क बिजली योजना (100 यूनिट प्रतिमाह तक फ्री घरेलू बिजली हेतु) के लिए बिल पर अंकित कनेक्शन नम्बर और जनाधार कार्ड, मुख्यमन्त्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना (2000 यूनिट प्रतिमाह तक फ्री कृषि बिजली हेतु) के लिए बिल पर अंकित कनेक्शन नम्बर और जनाधार कार्ड,मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेज योजना (प्रतिमाह राशन के साथ फ्री फूड पैकेट हेतु) के लिए जनाधार कार्ड,इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना (साल में अब 125 दिन के रोजगार हेतु) के लिए जनाधार कार्ड,मुख्यमन्त्री ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना (मनरेगा के अन्तर्गत 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने पर 25 अतिरिक्त कार्यदिवस तथा कथौड़ी,सहरिया तथा विशेष योग्यजन को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार के लिए जॉबकार्ड नम्बर,जनाधार कार्ड,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (न्यूनतम 1000 रु. प्रतिमाह व 15 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि) के लिए जनाधार कार्ड,मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना (2 दुधारु गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रु.का बीमा हेतु) के लिए जनाधार कार्ड, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना (दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये के बीमा हेतु) के लिए जनाधार कार्ड,मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (स्वास्थ्य बीमा कवर राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये के बीमा) के लिए जनाधार कार्ड की आवश्यकता रहेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026