Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर द्वारा आयोजित नेशनल ग्रीन योजना के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री एवं वृक्षारोपण अभियान के तहत जोधपुर जिले के इको क्लब प्रभारी एवं स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर डॉ संगीता सोलंकी ने कहा कि हम स्वच्छ रहेंगे तभी स्वस्थ रह पाएंगे। इस हेतु अपने घर के साथ बाहर के वातावरण को भी स्वच्छ रखना होगा। वातावरण को शुद्ध रखने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और उसके स्थान पर अन्य विकल्पों की खोज करें। कपड़े व कागज की थैलियों का अधिकाधिक उपयोग करें। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर इको क्लब पांचला खुर्द के प्रभारी मूलाराम सुथार द्वारा अपने विद्यालय में विकसित गार्डन का प्रेजेंटेशन देते हुए वृक्षारोपण एवं उनके रखरखाव व किचन गार्डन की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्लास्टिक टाइड टर्नर की चैंपियन शील्ड प्राप्त सजाड़ा की इको क्लब प्रभारी कांता शर्मा ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने, बेकार वस्तुओं का सदुपयोग करने के उपाय बताए। शर्मा ने कहा प्लास्टिक वेस्ट सामग्री का उपयोग पक्षियों के परिंडे, घोंसले बनाने व गमले लगाने इत्यादि में किया जा सकता है। इसका उपयोग रीसाइक्लिंग में भेज कर सड़कें इत्यादि बनाने में भी किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन सीओ स्काउट व गाइड छत्तर सिंह पिडियार एवं सुयश लोढा ने किया।

Related posts:

शिवालयों में शिव का अभिषेक-बम-बम भोले के गूंजे जैकारे

August 11, 2026

सोने-चांदी के जेवर लूटने की वारदात का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

16.25 लाख रुपए नकद बरामद तीन लग्जरी वाहन जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग विज्ञान को दिया नया आयाम

August 10, 2026

पिकअप पलटने से घायल बालक सहित दो लोगों की मौत

August 10, 2026

10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

August 10, 2026

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

August 10, 2026

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

August 10, 2026