Doordrishti News Logo

ज्वैलरी शॉप और दो मकानों में चोरों ने लगाई सेंध

जोधपुर,शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक ज्वैलरी शॉप में चोरों ने सेंध लगाई। महामंदिर और देव नगर हलके में दो घरों में भी चोरों ने सेंध लगाकर नगदी जेवरात आदि चुराए। संबंधित थाना पुलिस अब जांच कर रही है।
खारडा रणधीर आदित्य नगर स्थित द्वारकाधीश हेरिटेज में रहने वाले हेमंत सोनी पुत्र कल्याणचंद सोनी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया कि उसकी एक  ज्वैलरी की दुकान गली के बाहर भैरव मार्केेट में है। जहां से गुजरी रात चोरों ने सेंध लगाकर 750 ग्राम चांदी एवं दस ग्राम सोने की छोटे मोटे आइटम चोरी कर ले गए। एयरपोर्ट थाने के एएसआई भंवराराम इसकी जांच कर रहे है।

ये भी पढ़ें- मेडिकल कैंप 16 को,पोस्टर विमोचित

महामंदिर पुलिस थाने में मूलत: हरसोलाव नागौर हाल वीरदुर्गादास कॉलोनी पावटा बी रोड पर किराए पर रहने वाले राम भरोसे पुत्र रामेश्वर प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके घर से घरेलु सामान के साथ जेवरात और नगदी चुरा ले गए। दूसरी तरफ देवनगर थाने में सेक्टर 9 की रहने वाली करिश्मा जेठानी ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर 10 अप्रेल को उसके घर से जेवर नगदी आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026