Doordrishti News Logo

संगीता बेनिवाल आज जाएंगी फींच गांव

छात्र का शव टांके में मिलने और वीडियो गेम खेलने का मामला

जोधपुर,राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल बुधवार 5 अप्रेल को प्रात: 11 बजे फींच (लूणी) जाएगी। बेनीवाल लूणी क्षेत्र स्थित फींच गांव में हाल ही में एक नाबालिक के साथ घटित घटना के संबंध में परिजनों से मिलकर घटना की वस्तु:स्थिति की जानकारी लेंगी, इस दौरान संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

सनद रहे कि चार पांच दिन पहले लापता बालक का शव सोमवार सुबह गांव में एक टांके में मिला था। जिसके आत्महत्या किए जाने किए जाने या हत्या किए जाने की आशंका में परिजन की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई थी। उसके ऑनलाइन गेम में 40 हजार हारने की बात सामने आई थी। आशंका बनी है कि बालक ऑन लाइन गेम खेलता था और वह रुपए हार गया था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की होगी। मगर परिजन ने हत्या की आशंका को व्यक्त किया था।

ये भी पढ़ें- बच्चों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं-जस्टिस व्यास

पुलिस की तरफ से प्रकरण मेें अब जांच चल रही है। उसके मोबाइल में ऑनलाइन गेम पुलिस ने प्रथम दृष्टया पाए हैं। वह कौनसे ऐप से ऑनलाइन गेम खेलता था इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। ऐप कानूनी रूप से वैध या अवैध इस बारे में भी पुलिस की तरफ से पड़ताल चल रही है।आयोग अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर आज इस बारे में कुछ जानकारी जुटाई है। वे बुधवार को फींच गांव जाकर परिजन से मुलाकात करेंगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: