Doordrishti News Logo

बाड़मेर से लापता मानसिक बीमार युवक लूणी पहुंचा

परिजन को सुपुर्द

जोधपुर,बाड़मेर जिले से लापता हुआ मानसिक बीमार युवक घूमते हुए जोधपुर के लूणी क्षेत्र में पहुंच गया। यहां सतलाना में एक युवक को वह मिला और पुलिस को जानकारी दी गई। बाद में पुलिस की मदद से युवक को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार लूणी क्षेत्र के सतलाना के राजू नवल ने बताया कि वह कांकाणी से सतलाना अपने घर जा रहा था। तब एक युवक कांकाणी में घूमते हुए दिखाई दिया। जिसे पूछने पर अपने आप को बाड़मेर का होना बताते हुए ट्रेन में जाने की इच्छा जताई।

ये भी पढ़ें- शातिर वाहन चोर को पकड़ा, 33 स्थानों से चुराई गाड़ियां

तब वह राजू ने उसे बाइक पर बैठकर लूणी लेकर आ गया और फिर युवक से नम्बर लेकर परिजनों से बात करने पर पता चला कि यह शख्स आइदानराम है जो मानसिक बीमार रहता हैं और घर से एक सप्ताह पहले बिन बताए निकल गया था। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दी गई थी। परिजनों ने राजू को आइदान को अपने पास ही बैठाए रखने की बात कहते हुए कहा वे उसे जल्द ही लेने आ रहे हैं। बाद में लूणी पुलिस को इस बारे  में जानकारी दी गई। इस पर लूणी थाने के एसआई हुकमसिंह ने परिजन को बुलाकर बाद में युवक को उन्हें सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026