डाक बंगले में करेंगे जनसुनवाई
जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को सुबह कोलकाता से जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर भाजपा देहात अध्यक्ष मनोहर पालीवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शेखावत का स्वागत किया। इसके बाद वे फलोदी रवाना हो गए। जोधपुर संभाग भाजपा मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को सुबह कोलकाता से जोधपुर पहुंचे।
जोघपुर पहुंचने पर देहात अध्यक्ष मनोहर पालीवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। महामंत्री जसवंत सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। समाजसेवी इकबाल सौदागर ने शेखावत को पक्षियों के घोंसले भेंट किए और बताया कि परिंदो के लिए जोधपुर में करीब एक लाख मिट्टी के घोंसले लगाए जा रहे हैं। शेखावत कार्यकर्ताओ से मिलने के बाद एअरपोर्ट से सीधे फलोदी के लिए रवाना हो गए। फलोदी पहुंचकर मंत्री शेखावत डाक बंगले में दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक जनसुनवाई करेंगे। करीब एक घंटे तक आमजन से मुलाकात के बाद सड़क मार्ग से जोधपुर पहुंच कर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

