Doordrishti News Logo

राज्य क्रीडा परिषद के सचिव ने किया विभिन्न स्टेडियम का निरीक्षण

  • जिला खेल अधिकारी,खेल प्रशिक्षकों व खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक
  • खेल संसाधनों एवं गतिविधियों के विकास व विस्तार पर चर्चा
  • दिए दिशा-निर्देश

जोधपुर,राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव जीएल शर्मा ने रविवार को उम्मेद राजकीय स्टेडियम एवं चैनपुरा इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा संबंधितों से इनमें संचालित खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने जिला खेल अधिकारी भीया राम चौधरी,खेल प्रशिक्षकों व खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक भी ली,जिसमें बजट घोषणाओं के संबंध में तथा विभिन्न खेल विकास कार्यो, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के निर्माण कार्य व स्टेडियमों के लिए भूमि आवंटन के संबंध में विस्तार से चर्चा की और इनके बारे में दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- जोधपुर विकास प्राधिकरण में 16 नए पद सृजित

खेल घोषणाओं को दें मूर्त रूप 

शर्मा ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जोधपुर जिले को खेल विकास के लिए अनेक घोषणाएं की गई हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाना है। इसके लिए हर स्तर पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही संपादित की जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत बालेसर,बिलाड़ा,पीपाड़ शहर में खेल स्टेडियम निर्माण कार्य,पाल में खेल स्टेडियम,अमृतलाल गहलोत स्टेडियम जोधपुर में सिंथेटिक ट्रेक का निर्माण और स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट जोधपुर ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाए जाने की घोषणा की है। इसके लिए शर्मा ने जिला खेल अधिकारी भीयाराम चौधरी को भूमि आवंटन,शिक्षा विभाग से एनओसी लेने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने उम्मेद स्टेडियम में चल रही तमाम खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

फुटबॉल खेल अकादमी का निरीक्षण

शर्मा ने राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा संचालित फुटबॉल अकादमी का निरीक्षण कर वहां की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों के लिए संबंधितों को दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- जुआ सट्टा पर कार्रवाई,23 गिरफ्तार, 77 हजार बरामद

चैनपुरा इंडोर स्टेडियम का जायजा

शर्मा ने चैनपुरा इंडोर स्टेडियम का जायजा लिया तथा वहां संचालित खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वहाँ पर निर्मित तरणताल का अवलोकन किया। उन्होंने अमृतलाल गहलोत स्टेडियम में बनने वाले वाले सिंथेटिक ट्रेक स्थल का भी मौका मुआयना किया एवं शिक्षा विभाग से एनओसी लेने के निर्देश दिए।

बावड़ी में स्टेडयम निर्माण पर चर्चा

उन्होंने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर स्टेडियम के निर्माण कार्य के संबंध में रविवार को बावड़ी उपखण्ड मुख्यालय का दौरा किया तथा बावड़ी में स्टेडियम निर्माण के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं अन्य संबंधितों के साथ बैठक कर राउमावि बावड़ी खेल मैदान का चयन किया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया की सीएसआर/जनसहयोग से 1 करोड़ रुपए की अशंदान राशि एकत्र कर मैचिंग ग्रांट के लिए खेल विभाग को भिजवाई जाएगी, ताकि ब्लॉक मुख्यालय पर स्टेडियम का निर्माण कार्य करवाया जा सके। शर्मा ने बताया कि मेजर ध्यानचंद स्टेडियम निर्माण के बाद खेल विभाग से अंशकालीन प्रशिक्षक सुरक्षा गार्ड भी लगाए जाएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026