Doordrishti News Logo

जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल आज से

  • मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
  • राजस्थान में पहली बार छाएंगे अंतर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के रसरंग

जोधपुर,राजस्थान में पहली बार नाटकों के अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का शुभारंभ शनिवार18 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जयपुर से वर्चुअल मध्यम से किया जायेगा। संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित किए जा रहे जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल को लेकर जहां एक ओर प्रदेश के रंगकर्मियों में भारी उत्साह है वहीं जोधपुर के नाट्य प्रेमियों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय नाटक देखने का इंतजार है।

18 से 20 मार्च तक हर दिन होगा नाटकों का मंचन

अकादमी अध्यक्ष बिनाका जैश मालू ने बताया कि डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में 18 से 20 मार्च तक प्रतिदिन सायं 7 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में देश-विदेश के 6 चयनित नाटक मंचित किए जाएंगे। इन नाटकों में ख्यातनाम अभिनेत्री और गायिका इला अरुण विख्यात निर्देशक एमके रेना,टीबी स्टार अनूप सानी, निवेदिता भट्टाचार्य जैसे अनेक सेलिब्रिटी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें- खेत में खड़ी गेहूं की फसल को जलाया,केस दर्ज

मालू ने बताया कि नाट्यविद एवं राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा द्वारा परिकल्पित इस समारोह की तैयारियां पिछले तीन माह से चल रही हैं जिसका समन्वयक प्रदेश के युवा रंग निर्देशक अभिषेक मुदगल को बनाया गया है। अकादमी कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ रंगकर्मी रमेश भाटी तथा शब्बीर हुसैन विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व निभा रहे हैं।

रंग मंथन टॉक शो में होंगी व्यापक चर्चाएं

उन्होंने बताया कि समारोह के अन्तर्गत ही प्रतिदिन प्रातः 11 बजे होटल घूमर में नाटक के विभिन्न पक्षों पर रंग मंथन टॉक शो के माध्यम से व्यापक चर्चाएं आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के वरिष्ठ नाट्य चिंतक सहित प्रदेश के कलाकार हिस्सा लेंगे।

नाट्य फोटो प्रदर्शनी भी लगेगी

ऑडिटोरियम में पहली बार रस रंग नाम से नाट्य फोटो प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है। अकादमी सचित डॉ.सूरजमल राव ने बताया कि समारोह के निःशुल्क प्रवेश पत्र अकादमी की वेबसाइट से ऑनलाईन या अकादमी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

नाटक भूमि का होगा मंचन

समारोह के उद्घाटन के बाद शनिवार,18 मार्च को पहला नाटक जबलपुर के कलाकारों द्वारा आशीष पाठक लिखित व स्वाति दुबे निर्देशित नाटक ‘भूमि’ का मंचन किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026