Doordrishti News Logo

बुरादे से भरी पिकअप के पीछे लटक रहा श्रमिक गिरा,टायर से कुचला गया

जोधपुर,शहर के मोगड़ा-सालावास डिपो रोड पर रात को पिकअप के पीछे लटका एक श्रमिक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। वह पिकअप के पिछले टायर से कुचला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक के भाई की तरफ से पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- पाली मारवाड़ स्टेशन पुनर्विकास को लेकर पाली सांसद की रेलवे के साथ बैठक

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि मूलत: राजसमंद के कोठारिया नाथद्वारा निवासी कैलाश पुत्र गोपीराम मेवाड़ा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 47 साल का मुकेश यहां शहर में मजदूरी करता था। वह गांव के ही एक पिकअप चालक गोविंद सिंह के साथ काम करता था। यह लोग पिकअप में लकड़ी का बुरादा भरकर मोगड़ा सालावास रोड पर एक फैक्ट्री में खाली कराने जा रहे थे। उसका भाई पिकअप के पीछे बायीं तरफ खड़ा था। तब अचानक से अनियंत्रित होकर वह गिर गया और पिकअप के पिछले टायर के नीचे आने पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए तत्काल सालावास अस्पताल लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। विवेक विहार पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पिकअप चालक गोविंद सिंह पर केस दर्ज किया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026