देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
जोधपुर,शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने देशी कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से अब पूछताछ चल रही है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस की तरफ से रात को नाकाबंदी एवं संदिग्ध वाहनों की निगरानी चल रही थी। तब नाकाबंदी में तैनात एएसआई धन्नाराम ने गायत्रीनगर पाल रोड पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके पास में एक देशी कट्टा मिला। जिस पर युवक गांव शिव लुवावास भाखर झंवर निवासी रवि पुत्र भंवरलाल कड़वासरा को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से अब हथियार बाबत पूछताछ की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

