Doordrishti News Logo

महिला को गला घोटकर मारने का आरोप

दहेज हत्या का केस दर्ज

जोधपुर,जिले के शेरगढ़ तहसील स्थित केतुहमा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीहर पक्ष ने उसका गला घोटकर मारने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बुधवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द कर दिया। अग्रिम जांच की जा रही है। शेरगढ़ पुलिस ने बताया कि खिरजाखास उत्तमसिंह नगर में रहने वाले नरपत पुत्र लादूराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़ें- होली दहन के कार्यक्रमों में शामिल हुए शेखावत

रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन वीरो उर्फ विमला की शादी केतुहमा निवासी ओमाराम के साथ तकरीबन 13 साल पहले की गई थी। शादी के बाद से ही उसका पति ओमाराम पुत्र उदाराम, देवर मालाराम एवं चाचा ससुर दुर्गा राम आदि दहेज के लिए परेशान करते थे। दो बच्चों के जन्म पर मोटर साइकिल की मांग की गई थी। जिस पर एक लाख रुपए दिए गए। मगर इन लोगों द्वारा बार-बार दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता रहा था। 5 मार्च को उसकी बहन वीरो उर्फ विमला ने अपनी जान का खतरा बताया था। तब पीहर पक्ष के लोगों से बात की थी। मगर बाद में उसकी मौत की खबर ही मिली।

रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन वीरो उर्फ विमला को उसके ससुराल वालों ने गला घोटकर मारा है। उसके शरीर गले पर चोटों के निशान है। पुलिस ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। दहेज हत्या में प्रकरण दर्ज कर अब जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026