कृष्ण और महादेव मंदिरों मेें फाग उत्सव की धूम,स्कूलों में बच्चों ने खेली होली
जोधपुर,रंगों और भाईचारे का पर्व होली में अब एक दिन शेष है। शहर में होली पर्व को लेकर धूम मचने लगी है। लोगबाग खरीददारी में मशगूल होने लगे हैं। शहर के महादेव और कृष्ण मंदिरों में इन दिनों फाग उत्सव की धूम मची है। कृष्ण मंदिरों में पुष्प होली जोरों पर खेली जा रही है तो महादेव मंदिर अबीर गुलाल उड़ रहे है। इधर शनिवार को स्कूलों में अंतिम पढ़ाई दिवस होने पर बच्चों ने होली खेली।
कई स्कूलों में बच्चों ने एक दूसरे को रंगों गुलाल लगाया और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। रविवार को श्रीमनोकामेश्वर महादेव डूंगरिया मंदिर में शाम को फाग उत्सव का आयोजन होगा। कायलाना तिराहे जाने वाले रास्ते पहाड़ी इलाके में इस मंदिर में फाग उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार की शाम को मंदिर में आने वाले भक्तजन फाग उत्सव में रंगों गुलाल के पुष्प होरी खेलेंगे।
ये भी पढ़ें- ठाकुरजी संग महारास लीला और फूलों की होली रविवार को
सोमवार को होलिका दहन कार्यक्रम शाम को होने के साथ होली पर्व का आगाज हो जाएगा। मंगलवार को धुलंडी है और लोग एक दूसरे को रंगों से सरोबार करेंगे। शहर में रंगों एवं गुलाल अबीर की दुकानें भी सज चुकी है। लोगों ने खरीददारी भी शुरू कर दी है। शनिवार को शहर की कई निजी और सरकारी स्कूलों में बच्चों ने खेली खेल कर पर्व का आगाज कर दिया। नन्हें मुन्नों ने एक दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाए। अध्यापिकाओं ने बच्चों के संग होली खेली और उन्हें बधाइयां दी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews