किशोरी पर दोस्ती का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर,शहर की बनाड़ पुलिस ने किशोरी पर दोस्ती का दबाव बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बारे में बनाड़ थाने में 8 जनवरी को केस दर्ज हुआ था।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि एक बालिका को पिछले दो सालों से महेन्द्र जाति जाट स्कूल आते जाते दोस्ती के दबाव बना रहा था। वह छेड़छाड़ भी करता था। उसे समझाया गया मगर वो नहीं माना। बालिका के भाई के साथ मारपीट की और गाड़ी के कांच भी तोड़ दिए थे। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें- रोडवेज बस में महिला के बैग से आभूषण चोरी
थानाधिकारी खोजा ने बताया कि इस पर आज आरोपी दइकड़ा निवासी महेंद्र जाट को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल रामनिवास,मदनलाल,कांस्टेबल राजेंद्र शामिल थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

