Doordrishti News Logo

अधिवक्ता की धारदार हथियार एवं पत्थर से कुचल कर हत्या

जोधपुर,शहर के माता का थान स्थित भदवासिया क्षेत्र में शनिवार की शाम को एक अधिवक्ता की अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से हमला करने के साथ पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस के धिकारी मौके पर पहुंचे। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रात तक इस बारे में हत्यारों का पता लगाने का प्रयास चल रहा था। हत्या की वजह प्रोपर्टी संबंधी विवाद होना आरंभिक तौर पर बताया जाता है।

ये भी पढ़ें- शहर के मंदिरों में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

जानकारी के अनुसार भदवासिया स्थित मंदिर वाला मोहल्ला निवासी अधिवक्ता 47 साल के जुगराज चौहान पर शाम को अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया। उनका सिर पत्थर से कुचल दिया गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना से क्षेत्र में एकबारगी सनसनी फैल गई। सूचना पर माता का थान पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक किसी मनोहर नाम के शख्स से प्रोपर्टी संबंधी विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल इस बारे में तस्दीक की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: