Doordrishti News Logo

25 वें राष्ट्रीय लोकानुरंजन मेले की तैयारियां शुरू

  • सम्राट अशोक उद्यान में होगा लोककला का संगम
  • 18 फरवरी से तीन दिन तक चलेगा लोकानुरंजन मेला
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे मेले का उद्घाटन

जोधपुर, सम्राट अशोक उद्यान में आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रहे तीन दिवसीय 25 वें राष्ट्रीय लोकानुरंजन मेले को लेकर राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष बिनाका जेश मालू एवं जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को आयोजन स्थल का दौरा किया।

ये भी पढ़ें- एम्स जोधपुर में पहला सफल लिवर प्रत्यारोपण

इस दौरान मेला स्थल पर आगमन, निकासी एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही प्रांगण में लोक कलाकारों के प्रस्तुति स्थल एवं ओपन एयर थियेटर को कार्यक्रम के लिए सुसज्जित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
देश-दुनिया में कला कुंभ के रूप में ख़ास पहचान रखने वाला राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का तीन दिवसीय लोकानुरंजन मेला इस बार 15 राज्यों के एक हजार से अधिक लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी परंपरागत लोक सांस्कृतिक कलाओं से रूबरू करवाएगा।

preparations-begin-for-the-25th-national-folk-entertainment-fair

इस दौरान पुलिस उपायुक्त गौरव यादव,जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नवनीत कुमार,जेडीए उपायुक्त राकेश कुमार शर्मा,अपर जिला कलेक्टर (शहर,द्वितीय) श्वेता कोचर,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के सचिव डॉ.सूरजमल राव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान

September 2, 2026

You missed