जोधपुर, पुलवामा आंतकी हमले की वर्षगांठ पर रविवार को शहर में कई स्थानों पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जोधाणा जागरूक मंच के संस्थापक साजिद खान ने बताया कि पुलवामा आंतकी हमले में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिवांची गेट से जालोरी गेट तक पैदल मार्च का आयोजन किया गया। पैदल मार्च में बैनर और तिरंगा लेकर निकले युवाओं ने जालोरी गेट चौराहा पर आकर शहीदों को 2 मिनट का मौन रख कर खिराजे अक़ीदत पेश की। इस मौके पर अध्यक्ष इमरान कुरेशी, शहर काजी अब्दुल वाहिद, सलीम खान, पूर्व पार्षद अरविंद गहलोत, पार्षद शाहबाज खान,आसिफ नूरी, शकील अहमद, इरफान कुरेशी, डॉक्टर इमरान खान, मोहम्मद उमर, एडवोकेट अब्दुल खालिद, फरजाना चौहान, जमाल खान, उस्मान, ताजदार अब्बासी, मोहम्मद यासीन, इब्राहिम, राजू खान, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद इकबाल शाहरुख, अमीन, आफताब, अनवर खान, इमरान अली रंगरेज,आजम खान आदि उपस्थित थे।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

