Doordrishti News Logo

सीटेट परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा

जोधपुर,शहर की बनाड़ पुलिस ने सीटेट परीक्षा में शुक्रवार को एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। वह किसी अन्य परिचित के स्थान पर बिहार से परीक्षा देने आया था। मूल अभ्यर्थी हाथ नहीं लगा है। इस बारे में बनाड़ थाने मेें केंद्राधीक्षक की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है।

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि केंद्र स्तरीय परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को था। दोपहर की पारी में सारण नगर स्थित सर्वोदय स्कूल में परीक्षा केंद्र पर एक संदिग्ध परीक्षार्थी लगने पर जांच की गई। इस पर बिहार के एक युवक फर्जी परीक्षार्थी सतीश को पकड़ा गया। वह लक्ष्मण नाम के शख्स के स्थान पर परीक्षा देने आया था। फोटो एडिटिंग कर लक्ष्मण ने सतीश को परीक्षा देने भेजा था। दोनों ही बिहार के हैं।

ये भी पढ़ें- विवाद के चलते प्लाईवुड दुकान में घुसकर संचालक से मारपीट

सनद रहेे कि इस परीक्षा में हालांकि किसी की नौकरी नहीं लगती मगर दक्षता जांच के बाद आगे की परीक्षा मेें बिठाया जाता है। केंद्राधीक्षक की तरफ सतीश के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के साथ अब मूल अभ्यर्थी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed