Doordrishti News Logo

मंदिर के ताले तोड़कर नगदी चुराई, नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर,जिले के ओसियां स्थित एक मंदिर के ताले तोडक़र दानपेटी और अन्य सामान चुराने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया है। ओसियां थाने में दी रिपोर्ट में मीनों की ढाणी ओसियां निवासी मंदिर के पुजारी रामदास पुत्र नेनूदास साद ने पुलिस को बताया कि 4 जनवरी की रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के ताले तोड़कर अन्दर घुसा और वहां पर भेंटपात्र को क्षतिग्रस्त कर नगदी चुरा ले गया। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी चामू के गोदेली निवासी हड़मानराम उर्फ रिडमलहराम जाट को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- एक साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: