Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती बोरानाडा स्थित डीपीएस सर्किल के पास में एटीएम पर रूपए निकालने गए ट्रक चालक को महंगा पड़ गया। एटीएम से रूपए नहीं निकलने पर पास में खड़े शख्स ने मदद के नाम पर एटीएम बदल डाला और खाते से 22 हजार रूपए पार कर लिए। घटना शनिवार को हुई थी। दो दिन बैंक की छुट्टी हो गई। अब सीसीटीवी फुटेज से पुलिस बदमाश का पता लागने का प्रयास कर रही है। बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि बालेसर के आगोलाई स्थित कोनरी का रहने वाला धीराराम पुत्र नैनाराम जाट ट्रक चलाता है। वह शनिवार को ट्रक लेकर पाल डीपीएस चौराहा के नजदीक रूका था। फिर पास में ही एक एटीएम पर रूपए निकालने के लिए गया। तब एटीएम से रूपए नहीं निकलने पर पास में खड़े एक शख्स ने मदद के नाम पर एटीएम लिया। इस बीच ट्रक चालक धीराराम ने उसे एटीएम के कोड नंबर भी बता दिए। बदमाश शख्स ने एटीएम से रूपए नहीं निकलने का झांसे देकर मौके से एटीएम को बदल डाला और दूसरा एटीएम कार्ड धीराराम को थमा दिया। बाद में बदमाश ने उसके खाते से 22 हजार रूपए पार कर लिए। अब बोरानाडा पुलिस ने एटीएम में लगे कैमरों से सीसीटीवी फुटेज को देख बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026